मुंहासा फोड़ने से मौत के मुंह में पहुंचा शख्स, बाल-बाल बची जान

शेयर करें

न्यूज रूम: हर किसी की ज़िंदगी में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जो एक सी होती हैं या फिर यूं कहें कि इंसान में कुछ ऐसी बातें स्वाभाविक तौर पर पाई जाती हैं। आपने देखा होगा कि चेहरे पर जैसे ही कोई दाना या मुंहासा निकल आता है, चाहे वो लड़का हो या लड़की, व्यक्ति बेचैन हो जाता है। इस बेचैनी में, लोग बिना सोचे समझे उसे फोड़ने या नोचने की गलती कर देते हैं। एक व्यक्ति ने भी ऐसा किया था, और इसका परिणाम खतरनाक साबित हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार, एक डॉक्टर ने बताया कि कभी भी अपने चेहरे के पिम्पल्स को फोड़ने या नोचने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने एक विशेष क्षेत्र की सलाह दी है, जहाँ मुंहासों को फोड़ने से इतना भयानक इंफेक्शन फैल सकता है कि बात इंसान की जान जाने तक पहुंच जाए। डॉक्टर का नाम एवर एरियास है, और वे यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के इरविन मेडिकल सेंटर में प्रैक्टिस करते हैं। डॉक्टर ने बताया है कि उनके कुछ मरीज़ों के साथ ऐसा हो चुका है कि उन्हें मुंहासे फोड़ने के बाद जानलेवा इंफेक्शन का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि मरीज़ ने नाक के आसपास का एक मुंहासा फोड़ा। उसे पता नहीं था कि यह स्थान कैवर्नस साइनस के पास है, जो दिमाग तक जाने वाली नसों का इलाका है। यहां मुंहासा फोड़ने के बाद से स्किन को नुकसान हुआ और एक ऐसा घाव बना, जहां से बैक्टीरिया खून में प्रवेश कर सकता था। यह बहुत गंभीर इंफेक्शन करने लगा, जिससे खून के थक्के जमने लगे ब्रेन टिश्यूज़ तक इंफेक्शन फैलने लगा। इसके लक्षणों में कन्फ्यूज़न, बुखार हैं और गंभीर मामलों में मौत तक हो सकती है। ऐसा नहीं है कि हमेशा ही मुंहासे फोड़ने पर अंजाम इतना खराब होगा, लेकिन इसकी आशंका हमेशा ही बनी रहती है। अगर किसी को ऐसा इंफेक्शन हो जाए तो हालात खराब हो सकते हैं। चेहरे पर नाक के ब्रिज से लेकर मुंह के आस-पास का इलाका सबसे ज्यादा खतरनाक होता है|

You cannot copy content of this page