BSNL छत्तीसगढ़ ने मनाया सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन, 4G लॉन्च और एंटरप्राइज सेवाओं में नया रिकॉर्ड
रायपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) छत्तीसगढ़ टेलीकॉम सर्कल ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन 2025 का आयोजन किया। इस अवसर पर आयोजित एंटरप्राइज कस्टमर मीट में कई प्रमुख विभागों और संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में BSNL ने 4G मोबाइल सेवा लॉन्च के साथ नई डिजिटल सेवाओं की घोषणा भी की गई।
विभिन्न संस्थानों जैसे रेलवे, वायु सेना, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, और शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों ने बीएसएनएल सेवाओं की गुणवत्ता और निरंतरता की सराहना की। कार्यक्रम में BSNL ने Campus Wi-Fi, Managed LAN, Secured Lease Line, Captive 5G Network और SIP Trunk जैसी उन्नत सेवाओं का परिचय दिया, जो होटल, कॉरपोरेट और सरकारी संगठनों के लिए उपयोगी हैं।