Google Analytics —— Meta Pixel

बारिश के बीच ठंड ने दी दस्तक: इस संभाग में अगले पांच दिन बारिश की आशंका

764883-mausam

रायुपर: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग को छोड़कर बाकी अन्य संभागों में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है। तो चलिए जानते हैं कि आपके संभाग में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

मौसम विभाग (IMD) की माने तो छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं बाकी अन्य संभागों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा में मौसम सामान्य रहेगा। यानी कि लोगों को अब बारिश से राहत मिलने वाली है। मानसून की विदाई के साथ ही हल्की ठंड ने भी छत्तीसगढ़ में दस्तक दे दी है। ऐसे में मौसम और भी सुहाना हो गया है।

छत्तीसगढ़ में अब तक कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के कुछ ही जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ में 8 अक्टूबर तक औसतन 28.3 मिलिमीटर बारिश होती है, लेकिन अब तक सामान्य से 59.1 मिलिमीटर ज्यादा यानी की 109 प्रतिशत बारिश हुई है। इसके अलावा 1 जून से 30 सितंबर तक 1167.4 मिलिमीटर बारिश दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा छत्तीसगढ़ के 5 जिलों का तापमान

  • रायपुर- अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस
  • बिलासपुर- अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस
  • दुर्ग- अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस
  • अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस
  • जगदलपुर- अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस

आकाशीय बिजली से बचने के उपाय

  • गरज-चमक के दौरान खुले मैदान में न जाएं।
  • गरज-चमक और बारिश के दौरान तालाब के पास से दूर रहें।
  • ऊंचे पेड़ों और खंबों से दूर रहे।
  • वाहन चलाते समय सावधानी बरते।

रीसेंट पोस्ट्स