Google Analytics —— Meta Pixel

दर्दनाक हादसा: नेशनल हाइवे में कार सवार 4 लोगों की मौत

car
बिहार! बिहार के अरवल जिले में बुधवार की रात एक कार के नहर में गिर जाने से कार पर सवार तीन नर्तकियों सहित चार लोगों की मौत हो गई. इस घटना में एक अन्य नर्तकी घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अरवल के थाना प्रभारी शंभु प्रसाद ने गुरुवार को आईएएनएसको बताया कि एक थियेटर में काम करने वाले कलाकार बुधवार की रात एक कार पर सवार होकर पटना ( Patna ) किसी तिलक समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने जा रहे थे. इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 पर प्रसादी इंगलिश गांव के समीप कार से चालक का नियंत्रण हट गया और कार सड़क के किनारे नहर में जा गिरी