Google Analytics —— Meta Pixel

अवैध फैक्ट्री की छत गिरने से 4 की मौत, 2 गंभीर, मचा हड़कंप

hadsa dilli

नईदिल्ली। दिल्ली  में शनिवार सुबह अवैध फैक्ट्री धराशायी हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना में चार लोगों के जान गंवाने की बात सामने आ रही है। ख्याला इलाके में चल रही एक अवैध फैक्ट्री की शनिवार सुबह छत गिर गई। इस घटना में छह लोगों के घायल हो गए जिनमें से चार की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, ख्याला इलाके में साठ गज की इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर एक कमरे में बियरिंग बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। शनिवार सुबह दस बजे के करीब अचानक से फैक्ट्री वाले हिस्से की सिर्फ छत गिर गई, इसके चलते फैक्ट्री में काम कर रहे छह लोग मलबे में दबकर घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे घायल लोगों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जिनमें से तीन महिला और पुरुष सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों का अभी इलाज चल रहा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रीसेंट पोस्ट्स