Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री बघेल ने सेक्टर 1 में उद्यान व दुर्ग के प्रथम बटालियन में नवनिर्मित पुलिस परफारमेंस का शुभारंभ किया

sec 1

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम भिलाई के सेक्टर-1 में पावर हॉउस रेलवे स्टेशन के सामने नवनिर्मित उद्यान का लोकार्पण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। भिलाई के सेक्टर-1 स्थित उद्यान में ‘‘पांच बछर भिलाई के लोगन के भलाई के‘‘, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से मुलाकात की। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कैबिनेट मंत्री  मोहम्मद अकबर, खाद्यमंत्री अमरजीत सिंह भगत, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री शिव डहरिया, विधायक  अरुण वोरा, भिलाई महापौर और विधायक देवेंद्र यादव, दुर्ग महापौर  धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, पूर्व महापौर  नीता लोधी सहित नगर निगम के पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने किया नवनिर्मित पुलिस परफारमेंस सेंटर का शुभारंभ

दुर्ग के प्रथम बटालियन में नवनिर्मित पुलिस परफारमेंस सेंटर का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होनें अपनी शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताते हुए कहा कि इस फिटनेस सेंटर से पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी एवं जवान इसका लाभ लेकर अपनी डयुटी मुस्तैदी से निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने मेजरमेंट यूनिट सहित परफारमेंस सेंटर का अवलोकन किया।

इस अवसर पर गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, खाद्यमंत्री  अमरजीत सिंह भगत, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  शिव डहरिया, विधायक अरुण वोरा, भिलाई महापौर और विधायक देवेंद्र यादव, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर भिलाई  नीता लोधी, पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, मुख्य वन संरक्षक शालिनी रैना, विभागीय जांच आयुक्त दिलीप वासनिकर, पूर्व संभागायुक्त दुर्ग त्रिलोकचंद महावर, पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।