Google Analytics —— Meta Pixel

विभागीय परीक्षा आयोजन के लिए अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

VIBHAGIY EXAM

दुर्ग ।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 25 जनवरी से 01 फरवरी 2021 तक विभागीय परीक्षा आयोजित की जाएगी। विभागीय परीक्षा के संपादन हेतु दुर्ग संभाग अंतर्गत संचालित परीक्षा के लिए संभागायुक्त  ए. कुलभूषण टोप्पो ने अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। इनमें डिप्टी कलेक्टर रविराज ठाकुर को परीक्षा केन्द्र एवं प्रश्न पत्र प्रभारी नियुक्त किया गया है। लेखा अधिकारी आर.एल. तारम को सहायक परीक्षा केन्द्र प्रभारी, नायब तहसीलदार सत्येन्द्र शुक्ला व  जयेन्द्र सिंह को वीक्षक नियुक्त किया गया है। सहायक ग्रेड 02  कमलेश ताम्रकार एवं  जितेन्द्र वर्मा को लिपिकीय कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। मेघनाथ साहू एवं नन्दू निर्मलकर को उत्तर पुस्तिकाओं का पैकट तैयार करने व डाकघर पहुंचाने व अन्य व्यवस्था के कार्य दिए गए हैं।