आज से शुरू हो रहा है छत्तीसगढ़ का बजट सत्र, इस दिन भूपेश बघेल पेश करेंगे बजट, यहां देखें पूरा शेड्यूल

शेयर करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 1 मार्च बुधवार यानी आज से शुरू होने जा रहा है। सत्र का शुभारंभ राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगा। इसके बाद अगले दिन इस पर चर्चा होगी। विधानसभा की ओर से जारी अधिसूचना के आधार पर 6 मार्च का राज्य का बजट सदन के पटल पर रखा जाएगा। इसे खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पेश करेंगे। चुनाव से पहले ये भूपेश सरकार का आखिरी बजट है इस कारण इससे जनता बहुत आस लगाए बैठी है। उसे उम्मीद है कि इस बार कुछ ज्यादा मिलेगा।

क्या है सत्र का शे़ड्यूल
छत्तीसगढ़ विधानसभा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बजट सत्र 1 मार्च से 24 मार्च तक चलेगा। इसमें पेंडिग बिल और अध्यादेश को पास कराने के साथ ही अन्य शासकीय कार्य होंगे. सत्र के पहले दिन राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण होगा। मंगलवार को विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत पत्रकार वार्ता कर सत्र की रूपरेखा सभी के सामने रखेंगे।

– 1 मार्च से 24 मार्च तक चलेगा छत्तीसगढ़ का बजट सत्र।
– 24 दिन के सत्र में आयोजित होंगे कुल 14 बैठकें।
– 6 मार्च को पेश होगी बजट।
– 7 मार्च से 12 मार्च तर रहेगा विधानसभा का होली अवकाश रहेगा।
– अवकाश के बाद 7 मार्च से शुरू होगा सत्र और 24 मार्च तक चलेगा।

इन्हें है बजट से आस
इस समय छत्तीसगढ़ में कर्मिचारियों की हड़ताल का दौर जारी है। लाखों कर्मचारी नियमितीकरण की आस लगाए बैठे हैं। 12 मार्च को अनियमित कर्मचारी संघ ने बड़े हड़ताल की चेतावनी दी है। अब कर्मचारियों की आखिरी उम्मीद 6 मार्च को पेश होने वाले बजट से है। सरकार के वादे के मुताबिक, इसक पास अब ये आखिरी मौका है। इसके अलावा आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और संयुक्त मजदूर संघ की हड़ताल चल ही रही है। इन्हें भी बजट से बड़ी आस है।

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page