एस.डी.एम. आई.ए.एस. तिवारी ने लिया थोक कपड़ा मार्केट का जायजा, व्यापारियों ने दिखाई कई समस्याएं, दिया पहल करने का आश्वासन

शेयर करें

दुर्ग। अनुविभागीय दंडाधिकारी व एस.डी.एम. आई.ए.एस. तिवारी ने बीते दिन पुलगांव स्थित थोक कपड़ा मार्केट में व्याप्त अनियमितताओं का जायजा लिया और शहर के सबसे बड़े कपड़ा मार्केट में व्याप्त बुनियादी समस्याओंं से अवगत होकर आश्चर्य चकित रह गए। उन्होने व्यापारियों से शीघ्र ही उचित पहल करने का आश्वासन दिया है।

 

जानकारी के अनुसार पुलगांव स्थित थोक कपड़ा मार्केट के निर्माण का काम के.वी.एम. डेपलपर्स द्वारा किया गया है। के.वी.एम. डेवलपर्स में बृजमोहन खंडेलवाल पन्नालाल जैन, वर्षा पारख, अशोक कुमार कोठारी, केवल कोठारी, श्रीमती कुसुम बाई देशलहरा, गजेन्द्र जैन, गीता पारख व शुभम जैन पार्टनर है। के.वी.एम. डेवलपर्स द्वारा निर्माण से पहले व्यापारियों के साथ अनुबंध करके रजिस्ट्री कराई गई थी। मार्केट को अनुबंध के तहत विकसित करना था। के.वी.एम. डेवलपर्स द्वारा कहा गया था कि मार्केट में लोकल गैरेज होटल स्टेशनरी फोटो स्टेट टापिंग पंप हाउस सभागार कम्युनिटी हाल व चार कमरे के साथ लेट्रिन बाथ रूम का बी निर्माण किया जाएगा लेकिन विकास के नाम पर अभी तक कोई काम नही किया गया है। इसका दुष्परिणाम व्यापारी भुगत रहे हैंं।

कलेक्टर को लिखा था पत्र

अनुबंध का पालन नही किए जाने से थोक कपड़ा मार्केट के व्यापारी बेहद परेशान है। उन्होने इस संबंध में जिलाधीश को पत्र लिखकर मार्केट बुलाया था। कलेक्टर के निर्देश पर एस.डी.एम.आई.ए.एस. लक्ष्मण तिवारी पहुंचे। व्यापारियों का कहना है कि मार्केट में भारी अनियमितता व्याप्त है। परिणाम स्वरूप वे कई समस्याओं का सामना कर रहे है। और उनके व्यवसाय पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

आई.ए.एस.अधिकारी ने किया अवलोकन

अनुविभागीय अधिकारी व आई.ए.एस लक्ष्मण तिवारी ने थोक कपड़ा मार्केट के व्यापारियों के साथ अनियमितताओं का पूरा अवलोकन किया। थोक कपड़ा मार्केट व्यापारी संघ के अध्यक्ष सहित अन्य व्यापारियों ने श्री तिवारी को बताया कि मार्केट में पार्किंग के लिये कोई स्थान नही है। पब्लिक युटिलिटी के लिए शौचालय की भी व्यवस्था नही है। अनुपयुक्त नालियां है। गंदे पानी की निकासी नही हो पा रही है। सिवरेज का पानी सड़को में फैल जाता है। बोरिंग का पानी प्रदूषित हो रहा है। कम्युनिटी हाल का निर्माण नही किया गया है। श्री तिवारी व्यापारियोंं की समस्याओं को सुनने व अवलोकन करने के बाद हतप्रभ रह गए। उन्होने कहा कि बड़े मार्केट में इस तरह की समस्याएं एक गंभीर मामला है। उन्होने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासन इस मामले मेंं उचित पहल करेगा।

 

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page