प्रकृति की खूबसूरत छटा को निहारने 11 करोड़ में तैयार होगी शिवनाथ रिवर फ्रंट, चौपाटी के साथ होगी दुर्ग की बेस्ट लोकेशन

शेयर करें

दुर्ग। ढगड़ा बांध के अलावा आब एक और पिकनिक स्पॉट बनने जा रहा है। यहां शिवनाथ नदी के किनारे 11 करोड़ की लागत से रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। इसके लिए शिवनाथ नदी के बगल से कामधेनु विश्वविद्यालय के किनारे वाली पिचिंग के आसपास जगह देखी गई है। दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा लोकेशन का निरीक्षण किया। रिवर फ्रंट का ड्राइंग डिजाइन लेकर कलेक्टर और उनकी मातहत अधिकारियों की टीम सोमवार शाम शिवनाथ नदी तट के किनारे पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर ने रिवर फ्रंट की एंट्री के संबंध में निगम अमले और राजस्व अमले से चर्चा की। उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट के किनारे की पिचिंग के साथ वाली जमीन को विकसित करते हुए रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। इसमें खूबसूरत गार्डन के साथ ग्रीनरी होगी। बच्चों के लिए प्ले जोन और चौपाटी भी होगी। उनके साथ इस मौके पर जलसंसाधन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर ने उनसे नदी के जलस्तर से संबंधित तकनीकी विषयों पर चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि इसकी इंट्री ऐसी होनी चाहिए, जिससे मेन रोड से सीधे रिवर फ्रंट तक कनेक्टिविटी बन पाए। इसके साथ ही पार्किंग की व्यवस्था भी बढ़िया रहे।

ब्रिज से रिवर व्यूज और नदी का नजारा देखते कलेक्टर दुर्ग - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले के सबसे बेस्ट पिकनिक स्पॉट होगा रिवर फ्रंट
कलेक्टर ने कहा कि शिवनाथ नदी का नजारा बेहद खूबसूरत है। रिवर फ्रंट बनने से इसकी सुंदरता को चार चांद लग जाएंगे। विशेष रूप से शाम के समय जब लाइटें जलेंगी तो लाइटिंग के साथ नदी का नजारा और सुंदर दिखेगा। कलेक्टर ने कहा कि जब ये बन जाएगा तो रिवर फ्रंट दुर्ग जिले का सबसे सुंदर और बेस्ट लोकेशन होगा।

लैंडस्केप को लेकर की अधिकारियों से चर्चा
कलेक्टर ने इस दौरान निगम अधिकारियों से पिचिंग के बिल्कुल बगल में बनाये जाने वाले लैंडस्केप पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट की लंबाई काफी होगी। इसके लिए अलग-अलग तरह से लैंडस्केपिंग का प्लान बनाए ताकि लोग शाम के समय एक लंबा वाक कर पाएं और नदी की खूबसूरती को निहारने के साथ ही रिवर फ्रंट के लैंडस्केप को भी निहारें।

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page