डब्लूएचओ ने कहा-कोरोना का अभी शुरुआती चरण

शेयर करें

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेताया कि कोरोना वायरस मानव समुदाय के साथ लंबे वक्त तक रहेगा। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य संबंधी संस्था ने कहा कि अफ्रीका, सेंट्रल व दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में महामारी की शुरुआत में खतरनाक ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। वहीं, इसके शीर्ष अधिकारी ने वैश्विक यात्रा से बैन हटाने में जल्दबाजी न करने की सलाह दी है। उल्लेखनीय है कि डब्लूएचओ ने दो दिन पहले चेताया था कि कोरोना वायरस से जुड़ा संकट आगे और बुरा रूप लेने जा रहा है। उन्होंने ऐसे समय में दुनिया को सचेत किया है जबकि कई देशों ने प्रतिबंधों में छूट देना शुरू कर दिया है। हालांकि डब्ल्यूएचओ चीफ ने यह नहीं बताया कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि वायरस का संकट और गंभीर होने वाला है।

फेसबुक-जियो डील ने वापस दिलाया तमगा

एशिया के सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी

तेल की घटती कीमत के कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को काफी नुकसान हो रहा था। हालांकि फेसबुक और जियो के बीच हुई करीब 44000 करोड़ की मेगा डील के बाद वे एक बार फिर से एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए। डील के बाद मुकेश अंबानी की संपत्ति में 4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। अलीबाबा के जैक मा की संपत्ति से 3 अरब डॉलर ज्यादा अंबानी की संपत्ति हुई। बता दें कि फेसबुक ने जियो में करीब 10 फीसदी हिस्सेदारी 44 हजार करोड़ में खरीदी है। डील के बाद रिलायंस के शेयर में करीब 10.30 फीसदी की तेजी आई और एक बार फिर से मुकेश अंबानी एशिया के सबसे रईस शख्स बन गए हैं। पिछले दिनों चाइनीज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के संस्थापक जैक मा ने मुकेश अंबानी से यह तमगा छीन लिया था।

अंबानी की संपत्ति 49 अरब डॉलर हुई

इस डील के बाद मुकेश अंबानी की संपत्ति में करीब 4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। अब उनकी कुल संपत्ति 49 अरब डॉलर के करीब हो गई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस डील के कारण अंबानी की संपत्ति जैक मा से करीब 3 अरब डॉलर ज्यादा हो गई है।

14 अरब डॉलर घट गई थी अंबानी की संपत्ति

रिलायंस के पास विश्व की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी है। कच्चे तेल की घटती कीमत के कारण उनको लगातार नुकसान हो रहा है। मंगलवार को ब्लूमबर्ग की रैंकिंग के मुताबिक, उनकी संपत्ति करीब 14 अरब डॉलर से घट गई थी। जैक मा को करीब 1 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page