होलिका दहन के दिन जरूर करें ये उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी



पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें| सबसे पहले होलिका को उपले से बनी माला अर्पित करें| अब रोली, अक्षत, फल, फूल, माला, हल्दी, मूंग, गुड़, गुलाल, रंग, सतनाजा, गेहूं की बालियां, गन्ना और चना आदि चढ़ाएं| इसके बाद होलिका पर एक कलावा बांधते हुए 5 या 7 बार परिक्रमा करें| आखिर में जल चढ़ाएं और होलिका माई से सुख-संपन्नता की प्रार्थना करें|

शाम को होलिका दहन के समय अग्नि में जौ या अक्षत जरूर डालें| लोग होलिका की परिक्रमा करते हैं| इसकी अलाव में नई फसल को चढ़ाते हैं और भूनते हैं| भुने हुए अनाज को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है. शास्त्रों में ऐसा करना बहुत ही शुभ माना गया है|
यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं या फिर आपको नौकरी में किसी तरह की कोई समस्या उत्पन्न हो रही है, तो होलिका दहन के दिन कुछ उपायों को करने से आपको जरूर लाभ होगा| तो आइए आज हम आपको अपने इस लेख में होलिका दहन के दिन किए गए कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिन उपायों को करने से अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो उन उपायों को करने से आपको जरूर लाभ होगा|
विद्यार्थी अगर किसी तरह की परीक्षा की कोई तैयारी कर रहे हैं, मगर उन्हें सफलता नहीं मिलती है, तो आपको होलिका दहन वाले दिन शाम के समय घर की उत्तर दिशा की तरफ अखंड ज्योत जलानी चाहिए, इससे आपको जल्द लाभ होगा|
अगर आपको नौकरी में किसी तरह की कोई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो होलिका दहन के दिन जहां होलिका दहन किया जाता है, वहां नारियल, पान, सुपारी का भोग चढ़ाएं| इससे आपको नौकरी से जुड़ी सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा|
अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको होलिका दहन के दिन नारियल के गोले में बूरा भरकर होलिका की जलती हुई आग में डाल दें| इससे आपको जरूर लाभ होगा और साथ ही धन से जुड़ी सभी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी|
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
