छत्तीसगढ़ में एक और भीषण सड़क हादसा: स्कूल से घर लौटते समय 15 बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलटी

शेयर करें

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई है। इसके कारण 12 बच्चे घायल हुए हैं। जिसमें 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी बच्चे स्कूल से वापस लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया है। हादसा फगुरम चौकी क्षेत्र में हुआ है। रोज की तरह आज भी स्कूल की छुट्टी के बाद 15 बच्चे वैन में सवार होकर अपने अपने घर जाने के लिए निकले थे।

इसी दौरान वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी। सभी स्कूली बच्चे सक्ती के सनसाइन स्कूल के बताये जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों को इसती सूचना दी गयी, वहीं स्थानीय लोगों ने भी तत्काल राहल पहुंचाते हुए घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचा।

घायल बच्चों को खरसिया-रायगढ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है। बताया गया कि वैन चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। इसी के चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। आस-पास के लोगों की मदद से सभी बच्चों को पास के अस्पताल में पहुंचा गया है। जहां सभी का उपचार किया जा रहा है। घटना के संबंध में पुलिस और परिजनों को भी जानकारी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर परिजन भी मौके पर पहुंचे थे। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page