पानी में जाते ही मूर्ति बन जाते हैं जानवर; दुनिया की सबसे खतरनाक झील

शेयर करें

तंजानिया | आपने राजा मीदास के बारे में तो जरूर ही सुना होगा, वह जिस भी चीज को छूता था, वह सोने का बन जाता था| लेकिन क्या आपने कभी ऐसी झील के बारे में सुना है, कि जिसके पानी को जो भी छूता है, वह पत्थर बन जाता है| आज हम आपको एक ऐसी झील के बारे में बताने जा रहे हैं जो देखने में जितनी खूबसूरत दिखती है उतनी ही ज्यादा खतरनाक भी है यह झील तंजानिया मे स्थित है, इसके पानी को जो भी छूता है वह पत्थर का बन जाता है, फिर चाहे वह मनुष्य हो या फिर पशु पक्षी| यह खतरनाक झील मेडुसा लेक और जॉम्बी लेक के नाम से जानी जाती है। इसका नाम ग्रीक माइथॉलजी में दिए गए एक कैरेक्टर मेडुसा के ऊपर रखा गया है, जो बहुत डरावनी दिखती है। आरूषा क्षेत्र के जिले में ये झील पड़ती है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि हाइड्रोजन, अल्कालीन साल्ट और लाइमस्टोन मौजूद होने के कारण जो भी इस झील के पानी को छूता है तो वह पत्थर का हो जाता है, इस स्थान का तापमान भी लगभग 60 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है| जानकारी के मुताबिक इस झील के पानी में ज्यादा मात्रा में एल्कलाइन मौजूद है जिस वजह से पानी का पीएच लेवल 10.5 है। दोइन्यो लेंगाई ज्वालामुखी की वजह से यहां के पानी में एलटी लाइन की मात्रा बढ़ी हुई है। ज्वालामुखी से जो लावा निकलता है वह आकर इस झील के पानी में मिलता है और एल्कलाइन के लेवल को बढ़ाकर इस जगह को खतरनाक बना देता है। यह दुनिया में इकलौता ऐसा ज्वालामुखी है जिसके लावा में नेट्रोकार्बोनाइट निकलते हैं। इतना ही नहीं इस झील के पानी में कई ऐसे केमिकल मौजूद हैं जिनकी वजह से पशु पक्षियों की लाश सड़ने की की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और यह देखने में मूर्ति की तरह दिखाई देने लगते हैं।

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page