दुर्ग में हत्या के आरोपी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कुछ दिन पहले ही जमातन पर छूटा था शख्स


दुर्ग। दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में हत्या के आरोपी शख्स ने फांसी लगाकार खुदकुशी कर ली। घटना यहां के सिरसा खुर्द क्षेत्र का है। मृतक शख्स कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटा था। बताया जा रहा है कि जेल से छूटने के बाद वह काफी गुमशुम रहता था। आज सुबह घर पर उसके कमरे में उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जेवरा सिरसा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिरसा खुर्द निवासी अलख निरंजन जोशी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घरवालों ने कमरे में उसके शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। अलख निरंजन हत्या के आरोप में जेल जा चुका है और करीबन एक साल बाद हाल ही में जमानत पर छूटा था। दरअसल एक बारात में उसने अपने दोस्तों के साथ मारपीट की थी। इससे एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले पुलिस ने अलख निरंजन सहित उसके दोस्तों को पकड़कर जेल भेज दिया था। परिजनों ने बताया कि जमानत पर छूटने के बाद अलख निरंजन सहज नहीं था और काफी तनाव में रहता था। संभवत: उसने आत्महत्या जैसा कदम भी इसी वजह से उठाया।

