दूसरे के खेत को अपना बताकर रायपुर के शातिर ने किसान को लगाया 30 लाख का चूना, दो लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज


दुर्ग। रायपुर के शातिर बदमाश ने दुर्ग जिले के जामगांव में दूसरे के खेत को अपना बताकर धमतरी के किसान को 30 लाख रुपए का चूना लगा दिया। खेत का सौदा होने के बाद टोकन मनि व रजिस्ट्री के नाम पर 30 लाख 100 रुपए ले लिए और रजिस्ट्री भी नहीं की। बार बार रजिस्ट्री के लिए आनाकानी करने पर परेशान किसान ने जामगांव आर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धारा 120-बी, 294, 420, 467, 468, 471, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।

दरअसल सेमरा गांव जिला धमतरी निवासी जगदीश साहू को किसान खेती के लिए पाटन क्षेत्र में जमीन की तलाश थी। इस दौरान उसकी मुलाकात श्यामू यादव निवासी ग्राम ढौर थाना पाटन से हुई। श्यामू यादव ने उसे अमरपुरी चौंक सुन्दर नगर रायपुर निवासी अश्वनी कुमार डडसेना से मिलवाया। अश्वनी डडसेना ने बताया कि उसके पास 8 एकड 52 डिसमिल जमीन ग्राम रीवागहन, जामगांव आर तह पाटन में स्थित है। अश्वनी ने उसका खसरा नंबर 400,401,407/1 कुल रकबा 8 एकड 52.5 डिसमिल बताया। इसके बाद जगदीश साहू ने उक्त जमीन को खरीदने अपनी सहमति दे दी।

इसके बाद जमीन का सौदा प्रति एकड़ 12 लाख 75000 रुपए में हुआ। सौदा तय होने के बाद जगदीश साहू ने टोकन के रूप में 2 लाख 100 रुपए दो गवाहो के समक्ष दिया। इसके बाद अश्वनी कुमार डडसेना ने 7 नवंबर 2022 को एक इकरारनामा भी बनाया। इसके बाद अश्वनी डडसेना ने रुपयो की आवश्यकता बताई तो अपने परिचित राहुल कुमार के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के खाता क्रंमाक 101009175793 शाखा सेलूद जिला दुर्ग से चेक क्रमांक 006594 के माध्यम से 22 लाख 44 हजार 403 रुपए व पत्नी नंदिनी साहू के एसबीआई शाखा भखारा के खाता क्रमांक 37803004205 से चेक क्रंमाक 047813 के माध्यम से 5 लाख 55 हजार 597 रुपए 10 नवंबर 2022 को दिया। इस प्रकार अश्वनी कुमार डडसेना को 30,00,100 भुगतान कर दिया।
जगदीश साहू ने अपनी शिकायत में बताया कि रकम लेने के बाद अश्वनी डडसेना रजिस्ट्री के लिए घुमाने लगा। कृषि भूमि की रजिस्ट्री के लिए कहने पर टालने लगा। इस बीच अश्वनी डडसेना ने रजिस्ट्री में जरूरत के नाम नी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा भखारा तीन चेक ले लिए। चेक लेने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं कराई। इसके बाद तंग आकर जगदीश साहू ने अपने पैसे व चेक वापस मांगे तो आज कल कहते हुए न तो रकम लौटाई और न ही चेक दिए। उल्टे जान से मारने की धमकी, गाली गलौच करने के साथ ही जगदीश साहू व उसके बेटे को बलात्कार के केश में फंसाने की धमकी दी। डरे सहमे जगदीश साहू ने आखिरकर इस मामले में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
